Jamshedpur News : ससमय अस्पताल आएं डॉक्टर व कर्मी : सिविल सर्जन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने सोमवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनका हालचाल जाना.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने सोमवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनका हालचाल जाना. इसके साथ ही अस्पताल में दवाओं की स्थिति, रजिस्टर अप टू डेट है या नहीं, मरीजों की उपस्थिति सहित अन्य चीजों की जानकारी ली. इस दौरान ओपीडी में इलाज कराने आने वाले मरीजों ने सिविल सर्जन को बताया कि ओपीडी में हमलोग सुबह से ही आ जाते हैं, मगर डॉक्टर देरी से आते हैं, इस वजह से परेशानी होती है. मरीजों की शिकायत सुनने के बाद सीएस ने डॉक्टरों व कर्मचारियों को समय पर अस्पताल आने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मरीजों को कोई परेशानी न हो डॉक्टर व कर्मी इसका ख्याल रखें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










