Jamshedpur News : मानगो नगर निगम के कचरा का डिस्पोजल अब मानगो में ही होगा
Updated at : 21 Nov 2024 8:33 PM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : मानगो नगर निगम के कचरे का डिस्पोजल अब मानगो नगर निगम में ही होगा. मानगो अंचल के सीओ ने मानगो नगर निगम के कचरा डिस्पोजल के लिए एनएच-33 देवघर के आगे पहाड़ी के पीछे जहां आबादी नहीं है, वहां एक एकड़ जमीन का चयन किया है.
विज्ञापन
वेस्ट डिस्पोजल प्रोजेक्ट के लिए एक एकड़ जमीन का चयन
Jamshedpur News :
मानगो नगर निगम के कचरे का डिस्पोजल अब मानगो नगर निगम में ही होगा. मानगो अंचल के सीओ ने मानगो नगर निगम के कचरा डिस्पोजल के लिए एनएच-33 देवघर के आगे पहाड़ी के पीछे जहां आबादी नहीं है, वहां एक एकड़ जमीन का चयन किया है. सबकुछ ठीक रहा, तो उक्त जमीन पर ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण किया जायेगा. ट्रांसफर स्टेशन में कचरा का पृथक्करण (सेग्रीगेशन) का काम किया जायेगा. सूखा कचरा व गीला कचरा को अलग-अलग कर उसका डिस्पोजल किया जायेगा. कुल मिलाकर मानगो नगर निगम में शत प्रतिशत कचरा का डिस्पोजल होने से सही मायने में मानगो नगर निगम को साफ व सुंदर बनाने की दिशा में न केवल बड़ा कदम होगा, बल्कि यहां-वहां फैले कचरा-गंदगी के ढेर व बदबू से जुझ रही यहां की ढाई लाख आबादी को स्थायी मुक्ति मिलेगी.कचरा की वर्तमान स्थिति
वर्तमान में मानगो नगर निगम से प्रतिदिन निकलने वाला 20 एमटी कचरा को सोनारी थाना अंतर्गत दोमुहानी के समीप कचरा साइड में डंप किया जा रहा है.क्या कहते हैं अधिकारी
मानगो में कचरा डिस्पोजल स्थल का जल्द चयन करने को कहा गया है. मतगणना के बाद प्रोजेक्ट को जल्द धरातल उतारा जायेगा.
अनन्य मित्तल, उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम.
मानगो नगर निगम के वेस्ट डिस्पोजल प्रोजेक्ट के लिए देवघर पहाड़ी के पीछे जहां आबादी नहीं हैं, वहां एक एकड़ सरकारी जमीन का चयन किया गया है.
ब्रजेश श्रीवास्तव, मानगो अंचलाधिकारी. B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




