Jamshedpur News : जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के कोषाध्यक्ष बने दिलजय बोस, धर्मेंद्र कुमार सचिव सह प्रवक्ता

Updated at : 21 Mar 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

बैठक में शहर के 175 रामनवमी अखाड़ा समितियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए कमेटी का विस्तार करने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की बिष्टुपुर तुलसी भवन में शुक्रवार को एक बैठक की गयी. बैठक में शहर के 175 रामनवमी अखाड़ा समितियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए कमेटी का विस्तार करने का निर्णय लिया गया. इस वर्ष हिन्दू नववर्ष यात्रा 29 मार्च को एवं रामनवमी विसर्जन जुलूस 7 अप्रैल को होना तय हुआ है. अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि समाज में बेहतर काम करने वाले लोग एवं अखाड़ा समिति के ही कुछ लोगों को कमेटी में पदाधिकारी बनाया गया था और जो लोग अच्छा कार्य कर रहे हैं उनको नया दायित्व दिया जाना चाहिए.

दिलजय बोस को कोषाध्यक्ष और धर्मेंद्र कुमार को सचिव सह प्रवक्ता बनाया गया है. कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से अध्यक्ष अरुण सिंह, उपाध्यक्ष ललन यादव, कन्हैया यादव, सचिव धीरज सिंह, प्रदीप मुखर्जी, जितेंद्र प्रमाणिक, नंदकिशोर ठाकुर को जिम्मेदारी दी गयी. सभी नये मनोनीत पदाधिकारी को समिति के अध्यक्ष अरुण सिंह ने अंगवस्त्र भेंट कर बधाई दी. कहा कि रामनवमी अखाड़ा समितियों के बीच जाकर कम करें, उनकी समस्याओं को सुनें और केंद्रीय कमेटी तक रखें. केंद्रीय कमेटी इन सारी समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखते हुए इसका निदान कराये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola