jamshedpur news : बागबेड़ा में राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur news : बागबेड़ा में राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत

पंसस सुनील गुप्ता व उप-मुखिया संतोष ठाकुर ने पूर्वी सिंहभूम के विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राहुल से मुलाकात की और उन्हें एक मांग पत्र सौंपा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. बागबेड़ा पंचायत क्षेत्र में राशन डीलरों द्वारा उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा से कम अनाज दिये जाने की लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर पंसस सुनील गुप्ता व उप-मुखिया संतोष ठाकुर ने पूर्वी सिंहभूम के विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राहुल से मुलाकात की और उन्हें एक मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में बताया गया कि बागबेड़ा पंचायत व आसपास के क्षेत्रों में कई राशन डीलर उपभोक्ताओं को प्रतिमाह कम अनाज दे रहे हैं. जब लोग कम अनाज दिये जाने पर विरोध करते हैं, तो राशन डीलरों के द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है. विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी ने अनियमितता बरतने वाले राशन डीलरों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola