Jamshedpur News : चौकीदार भर्ती लिखित परीक्षा अब 17 नवंबर को
Updated at : 17 Oct 2024 12:45 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है.
विज्ञापन
चुनाव के कारण 20 अक्तूबर को होनेवाली परीक्षा स्थगित
जमशेदपुर. चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है. अब यह परीक्षा 17 नवंबर को होगी. चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा के लिए निर्गत (विज्ञापन सं- 01/2024) के क्रम में परीक्षा की तिथि दिनांक 20 अक्तूबर 24 को निर्धारित थी. चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा कर दी है. जिला अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के लिए नाम निर्देशन 18 अक्तूबर से प्रारंभ हो रहा है. जिला प्रशासन के चुनाव कार्य में अतिव्यस्त होने के कारण चौकीदार भर्ती लिखित परीक्षा निर्धारित तिथि 20 अक्तूबर को स्थगित कर दी गयी है. लिखित परीक्षा की अगली तिथि 17 नवंबर (रविवार) को दिन में 11 बजे से एक बजे तक होगी. परीक्षा केंद्र की सूची अभ्यर्थियों के क्रमांक के साथ जिला के बेवसाइट पर परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पूर्व जारी कर दी जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




