jamshedpur news : भाजपा का मानगो-जुगसलाई पर विशेष फोकस
Author Akhilesh kumar
Updated:
विज्ञापन

जिलाध्यक्षों को आज सौंप दी जायेगी समर्थित प्रत्याशियों की गोपनीय सूची
विज्ञापन
जिलाध्यक्षों को आज सौंप दी जायेगी समर्थित प्रत्याशियों की गोपनीय सूची
jamshedpur news :
प्रदेश भाजपा कार्यालय, रांची में शनिवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में नगर निगम और नगर निकाय चुनाव को लेकर विस्तृत चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया. बैठक में जमशेदपुर सहित पूरे राज्य के निकायों में प्रत्याशियों के चयन और जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा हुई. पार्टी ने इस बार “जिताऊ उम्मीदवार” पर विशेष जोर दिया है, जिनकी स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ हो. बैठक में राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया. बैठक में जमशेदपुर के मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद पर खास चर्चा हुई. मानगो में मेयर पद महिला के लिए आरक्षित होने के कारण पार्टी बेहद सतर्कता से नाम तय कर रही है. सूत्रों के अनुसार, संध्या सिंह, ज्योति सिंह और कुमकुम श्रीवास्तव के नाम चर्चा में हैं. जुगसलाई में भी सशक्त महिला प्रत्याशी को समर्थन देने पर सहमति बनी.पार्टी ने तय किया कि चुनाव गैर-दलीय होने के कारण प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक रूप से घोषित नहीं किये जायेंगे. इसके बजाय रविवार को जिलाध्यक्षों को गोपनीय सूची सौंपी जायेगी. बैठक में ‘जी राम जी योजना’ के घर-घर प्रचार पर भी सहमति बनी, ताकि योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे और चुनाव में सकारात्मक माहौल बने.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










