Jamshedpur News :भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने बारिश व हवा के बीच जारी रखा जनसंपर्क अभियान
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू का तेज बारिश और हवाओं के बीच भी जनता और पार्टी नेताओं से मिलने का सिलसिला जारी है. शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान की शुरुआत टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शैलेश सिंह के घर से की,
विज्ञापन
सीतारामडेरा, बारीडीह समेत अन्य क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी कई प्रमुख नेताओं एवं गणमान्य जनों से भी मिलीं
Jamshedpur News :
जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू का तेज बारिश और हवाओं के बीच भी जनता और पार्टी नेताओं से मिलने का सिलसिला जारी है. शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान की शुरुआत टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शैलेश सिंह के घर से की, जहां उन्होंने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. इसके बाद वह कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ सीतारामडेरा मंडल क्षेत्र के विभिन्न इलाकों जैसे ग्वाला बस्ती, नंदनगर और ब्राह्मण टोला पहुंचीं, जहां उन्होंने केशव यादव, गोपी साव, जीत बहादुर वर्मा, पिंटू शुक्ला, महावीर यादव, महेंद्र यादव, किशुन तिवारी, महेंद्र शुक्ला व किशन यादव से मुलाकात कर जनसमर्थन प्राप्त किया. इसी तरह एग्रिको में भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह के आवास गयीं और समर्थन प्राप्त किया. कई घरों की महिलाओं ने पूर्णिमा का आरती-तिलक लगाकर स्वागत किया. पूर्णिमा का जनसंपर्क अभियान देर रात तक चलता रहा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










