Jamshedpur News : मानगो जलापूर्ति सुचारू रखने के लिए तीन नये मोटरों की खरीद को मिली मंजूरी

Updated at : 09 Mar 2025 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : मानगो जलापूर्ति सुचारू रखने के लिए तीन नये मोटरों की खरीद को मिली मंजूरी

Jamshedpur News : मानगो जलापूर्ति को बाधित होने से बचाने के लिए झारखंड सरकार ने ठोस कदम उठाया है. मानगो में जर्जर और खराब हो चुके मोटरों के स्थान पर तीन नये मोटरों की खरीद के लिए 79.23 लाख रुपये की मंजूरी दी गयी है.

विज्ञापन

झारखंड सरकार ने दी स्वीकृति, 79.23 लाख रुपये का फंड जारी

मानगो जलापूर्ति में लगे 10 मोटरों की वारंटी सात साल की थी, लेकिन अधिकांश मोटर रिपेयर कर 13 सालों से की जा रही जलापूर्ति.

कहां लगाये जायेंगे ये मोटर

सुवर्णरेखा नदी तट पर स्थित इंटकवेल – 375 एचपी क्षमता का एक मोटर.

मानगो 15 नंबर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी-फिल्टर प्लांट) – 150-150 एचपी क्षमता के दो मोटर.

Jamshedpur News :

मानगो जलापूर्ति को बाधित होने से बचाने के लिए झारखंड सरकार ने ठोस कदम उठाया है. मानगो में जर्जर और खराब हो चुके मोटरों के स्थान पर तीन नये मोटरों की खरीद के लिए 79.23 लाख रुपये की मंजूरी दी गयी है. चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में इन मोटरों को लगाया जायेगा. इंटकवेल में 375 एचपी क्षमता का एक मोटर और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 150 एचपी क्षमता के दो मोटर अगले चार महीनों में स्थापित किये जायेंगे.

पीएचइडी मेकेनिकल डिपार्टमेंट के आंकड़ों के मुताबिक, मानगो जलापूर्ति योजना में कुल 10 मोटर लगे हुये हैं, जिनकी वारंटी सिर्फ सात साल थी. इसके बावजूद, इन्हें रिपेयर कर बीते 13 वर्षों से जलापूर्ति जारी रखी गयी है.

मानगो जलापूर्ति योजना से 26,000 घरों में प्रतिदिन 40.7 लाख लीटर शुद्ध पानी की आपूर्ति की जाती है. इसके लिए जलापूर्ति केंद्र मानगो वर्कर्स कॉलेज के समीप सुवर्णरेखा नदी तट पर स्थित इंटकवेल से होती है, जहां 280 एचपी क्षमता के पांच मोटर लगे हुए हैं. ये सभी मोटर 2012-13 में लगाये गये थे और अब जर्जर स्थिति में पहुंच चुके हैं.

इसी तरह, मानगो जवाहरनगर स्थित 15 नंबर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) में 150 एचपी क्षमता के तीन मोटर और 30 एचपी क्षमता के दो मोटर कार्यरत हैं. इनमें से 150 एचपी का एक मोटर खराब हो चुका है, जबकि शेष चार मोटर चालू स्थिति में हैं.

वर्जन…

मानगो जलापूर्ति योजना के इंटकवेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मोटरों को बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गयी है. आगामी चार महीनों के भीतर नये मोटर लगाये जायेंगे.

सुनीता सामंत, कार्यपालक अभियंता, पीएचइडी मेकेनिकल, जमशेदपुरB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola