Jamshedpur News : जुगसलाई : घर के पास हो रहे हंगामा को देखने निकले युवक को लगी गोली, केस दर्ज

Updated at : 17 Feb 2025 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : जुगसलाई : घर के पास हो रहे हंगामा को देखने निकले युवक को लगी गोली, केस दर्ज

Jamshedpur News : जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी में रविवार की देर रात आपसी विवाद को लेकर चली गोली में गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मो. इरशाद घायल हो गया.

विज्ञापन

घायल युवक के बयान पर जुगसलाई के रहने वाले भाकुड़, निजाम, मुर्शिद और उसके कई साथियों पर केस दर्ज

Jamshedpur News :

जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी में रविवार की देर रात आपसी विवाद को लेकर चली गोली में गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मो. इरशाद घायल हो गया. इरशाद को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. पुलिस के अनुसार गोली गर्दन के पास छू कर निकल गयी. हालांकि उसे अब भी भर्ती रखा गया है. इस मामले में इरशाद के बयान पर जुगसलाई के रहने वाले भाकुड़, निजाम, मुर्शिद और उसके कई साथियों पर केस दर्ज किया गया है. सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. भाकुड़ का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. भाकुड़ पहले भी कई बार आर्म्स एक्ट व अन्य मामले में जेल जा चुका है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार इरशाद के घर के पास भाकुड़ और उसके साथी नशे की हालत में थे. उसी दौरान किसी बात को लेकर भाकुड़ का उसके साथ के ही किसी लड़के से विवाद हो गया. विवाद होने के बाद उसके दोस्तों ने मामले को शांत करवा दिया. लेकिन नशे की हालत में भाकुड़ ने फिर से विवाद शुरू कर दिया और हथियार निकाल फायरिंग कर दी. घर के पास हल्ला हंगामा की आवाज सुनने के बाद इरशाद अपने घर से बाहर निकला. उसी दौरान भाकुड़ ने दोबारा गोली चलायी, जो इरशाद के गर्दन में लग गयी. घटना के बाद इरशाद मौके पर ही जख्मी होकर गिर गया. घटना के बाद सभी मौके से फरार हो गये. गोली लगने की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोगों ने जुगसलाई पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी. साथ ही इरशाद को इलाज के लिए टीएमएच लेकर गये.

दूसरे के विवाद में लगी है गोली

मो. इरशाद के घर के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि इरशाद का उन लोगों से कोई विवाद नहीं है. वह जुगसलाई में ही पान की दुकान चलाता है. घर के पास हो रहे फायरिंग और हल्ला की आवाज सुनकर वह बाहर आया था. इसी दौरान गोली इरशाद को लग गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola