Jamshedpur News : सिदगोड़ा का मंटू शुक्ला छह दिनों से गायब

Jamshedpur News : सिदगोड़ा बजरंगचौक रिंग रोड निवासी मंटू उर्फ रमेश शुक्ला पिछले छह दिनों से गायब हैं.
घरा से आदित्यपुर के निकला था, मोबाइल भी है बंद,घरवाले परेशान
Jamshedpur News : सिदगोड़ा बजरंगचौक रिंग रोड निवासी मंटू उर्फ रमेश शुक्ला पिछले छह दिनों से गायब हैं. मंटू शुक्ला की पत्नी सुरभि कुमारी ने सिदगोड़ा और आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत की है. सुरभि देवी के अनुसार गत रविवार की सुबह नौ बजे घर से आदित्यपुर विद्युत नगर के लिए निकले थे. सुबह 10.30 बजे अंतिम बार बात हुई थी. उसने कुछ देर में आने की बात कही थी. लेकिन वे नहीं लौटे. शाम चार बजे तक उनका मोबाइल पर रिंग हुआ, लेकिन उसके बाद मोबाइल बंद हो गया. उसके बाद से उनका पता नहीं है. पति मंटू शुक्ला के पास 30 से 35 हजार रुपये थे. उन्होंने बाइक खरीदने के लिए रुपये रखा था. वह सिम कार्ड खरीद बिक्री का काम करते थे. आदित्यपुर विद्युत नगर में भी हमारा घर है. वही मंटू गये थे. सुरभि कुमारी के अनुसार सिदगोड़ा और आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत की है. लेकिन छह दिनों के बाद भी पति का पता नहीं चला है. इधर, पुलिस के अनुसार मंटू शुक्ला अपराधिक चरित्र का युवक था. मंटू का अपराधी अजय मल्लाह के साथ भी दोस्ती थी. उसका पता लगाया जा रहा है. मोबाइल बंद है. उसका कॉल डिटेल खंगाला जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










