Jamshedpur News : बिरसानगर : सीढ़ी से गिरकर मजदूर की मौत

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : बिरसानगर थाना अंतर्गत एक अपार्टमेंट में शुक्रवार को सीढ़ी से गिरने से मुर्शिदाबाद निवासी मो. आशिदुल्ला मोल्ला (23 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

बिरसानगर थाना अंतर्गत एक अपार्टमेंट में शुक्रवार को सीढ़ी से गिरने से मुर्शिदाबाद निवासी मो. आशिदुल्ला मोल्ला (23 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में साथी मजदूरों ने उसे टीएमएच पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के रिश्तेदार मिनारुल शेख ने बताया कि आशिदुल्ला मोल्ला गुरुवार को ही मुर्शिदाबाद से काम करने आया था.

शुक्रवार की सुबह काम करने के लिये सीढ़ी पर चढ़ रहा था. इसी दौरान पैर फिसलने से वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. वह अविवाहित था. जानकारी मिलने पर बिरसानगर थाना की पुलिस टीएमएच पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव मुर्शिदाबाद ले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola