जमशेदपुर एफसी के खिलाड़ियों ने लिया डांडिया का आनंद

FOOTBALL : जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों पर भी दुर्गा पूजा के रंग देखे जा रहे हैं. छुट्टी होने के कारण अधिकतर खिलाड़ी अपने-अपने घर लौट गये हैं.
जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों पर भी दुर्गा पूजा के रंग देखे जा रहे हैं. छुट्टी होने के कारण अधिकतर खिलाड़ी अपने-अपने घर लौट गये हैं. वहीं, कुछ खिलाड़ी जमशेदपुर में ही हैं. बुधवार को टीम के प्रमुख खिलाड़ी आशुतोष मेहता और युवा खिलाड़ी मोहित सिंह धामी बेल्डीह क्लब में आयोजित डांडिया नाईट में शिरकत की और जमकर थिरके. इसके अलावा विदेशी खिलाड़ी जॉर्डन मरे, जावी हर्नांडेज़ और जेवियर सिवेरियो ने अपनी छोटी छुट्टी का आनंद लेने के लिए गोवा गये हैं. डिफेंडर लेज़र सिरकोविक छुट्टी मनाने के लिए दुबई में है. सेंटर बैक एज़े, अनिकेत जाधव और मोहम्मद सनन दिल्ली में छुट्टी बिता रहे हैं. स्थानीय खिलाड़ी अमृत गोप रिवाह में डांडिया उत्सव में शामिल हुए. प्रतीक चौधरी ने झारखंड की खूबसूरती का आनंद लिया और अपने परिवार के साथ दशम जलप्रपात, चांडिल बांध और मां देवरी मंदिर गए. दस अक्तूबर से जेएफसी की आधिकारिक ट्रेनिंग की शुरुआत होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




