Jamshedpur News: नुवोको विस्टास कॉर्प के ठेका मजदूरों के वेज रिवीजन का सौंपा गया मांग पत्र

Updated at : 19 Feb 2025 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News: नुवोको विस्टास कॉर्प के ठेका मजदूरों के वेज रिवीजन का सौंपा गया मांग पत्र

Jamshedpur News : जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट नुवोको विस्टास कॉर्प के ठेका मजदूरों के वेज रिवीजन को लेकर यूनियन की ओर से मंगलवार को एक 15 सूत्री मांग पत्र नुवोको प्रबंधन को सौंपा गया.

विज्ञापन

मजदूरों के अतिरिक्त भत्ते की बढ़ोतरी समेत कई मांग है शामिल

Jamshedpur News :

जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट नुवोको विस्टास कॉर्प के ठेका मजदूरों के वेज रिवीजन को लेकर यूनियन की ओर से मंगलवार को एक 15 सूत्री मांग पत्र नुवोको प्रबंधन को सौंपा गया. इस मौके पर प्रबंधन पक्ष से नुवोको के एचआर हेड राजीव कुमार मिश्रा व आइआर मैनेजर समीर कुमार सिंह आदि मौजूद थे. जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट में काम करने वाले मजदूरों के अतिरिक्त भत्ते की बढ़ोतरी, 15 प्रतिशत बोनस, कंपनी में रेस्ट रूम व यूनियन कार्यालय का निर्माण, गेट पास निर्गत करने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रत्येक चार वर्षों पर एक समझौता प्रबंधन पक्ष के साथ मिलकर किया जाता है. यह समझौता बीते 31 दिसंबर को समाप्त हुआ है. बता दें कि नुवोको में ठेका मजदूरों की संख्या करीब 500 हो गयी है. बीते साल तक 350 मजदूरों का वेज रिवीजन होता आया है. अब यूनियन नये मजदूरों काे भी इस समझौते में शामिल करने की मांग की है. ज्ञापन सौंपने वालों में सीमेंट कामगार यूनियन के महासचिव अंबुज कुमार ठाकुर, सत्येंद्र सिंह, ज्वाला प्रसाद सिंह, रंजन पांडे, सविता सोरेन, रेणू मुर्मू, केके तिवारी, अशोक सिंह, रत्नेश शर्मा, शंभू सिंह, एम.एल खत्री, राम सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola