Jamshedpur Crime News : टाटा स्टील में नौकरी दिलाने के नाम पर 42 लोगों से एक करोड़ से ज्यादा की ठगी
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :05 Sep 2024 6:35 PM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur Crime News : टाटा स्टील कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर 42 लोगों से एक करोड़ से रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. यह ठगी 20 सितंबर 2023 से 14 जनवरी 2024 के बीच की गयी है.
विज्ञापन
कंपनी प्रबंधन ने चार लोगों पर दर्ज करायी प्राथमिकी
ठगी गिरोह में टिनप्लेट कंपनी और अस्पताल के कर्मचारी भी शामिल
Jamshedpur Crime News :
टाटा स्टील कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर 42 लोगों से एक करोड़ से रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. यह ठगी 20 सितंबर 2023 से 14 जनवरी 2024 के बीच की गयी है. ठगी गिरोह में टिनप्लेट कंपनी और अस्पताल के कर्मचारी भी शामिल हैं. टाटा स्टील कंपनी प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले में बिष्टुपुर थाना में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस मामले में टाटा स्टील हेड क्वार्टर के एरिया मैनेजर ब्रांड प्रोटेक्शन ध्रुवोज्योति साहा ने बिष्टुपुर थाना में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला के बंसी निवासी शुभम कुमार, टिनप्लेट अस्पताल कर्मचारी गोलमुरी टुइलाडूंगरी बी ब्लॉक लाइन नंबर-12 निवासी मो. जावेद, साकची ह्यूमपाइप रोड निवासी अमरनाथ गोराई, भालूबासा टीचर्स कॉलोनी बी ब्लॉक निवासी अरविंद शर्मा समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज करायी है.युवकों को शहर के अलग-अलग होटलों में ठहराया जाता था
दर्ज प्राथमिकी में एरिया मैनेजर ध्रुवोज्योति साहा ने बताया है कि इन अभियुक्तों द्वारा 20 सितंबर 2023 से 14 जनवरी 2024 के बीच 42 लोगों से टाटा स्टील में नौकरी के नाम पर ठगी की गयी है. प्रति व्यक्ति ढाई से तीन लाख रुपये की वसूली की गयी है. इसके अलावा जाली कागजात भी दिये गये हैं. युवकों को शहर के अलग-अलग होटलों में ठहराने के बाद टिनप्लेट अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गयी. इसकी शिकायत टाटा स्टील प्रबंधन को मिलने के बाद मामले की जांच करायी गयी. साकची ह्यूम पाइप रोड निवासी अमरनाथ गोराई द्वारा लोगों को कार से होटल में ठहराया जाता था. जबकि टिनप्लेट अस्पताल कर्मचारी गोलमुरी टुइलाडूंगरी निवासी मो. जावेद द्वारा टिनप्लेट अस्पताल में मेडिकल जांच करायी जाती थी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है.पूर्व में भी नौकरी के नाम पर हो चुकी है ठगी
टाटा स्टील, टाटा मोटर्स समेत अन्य कंपनी में नौकरी के नाम पर पूर्व में भी ठगी की घटना घट चुकी है. इस मामले में पूर्व में भी बिष्टुपुर थाना में केस दर्ज किया गया है. वर्ष 2016 में टेल्को थाना में टाटा मोटर्स व अन्य कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. सितंबर 2019 में पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में टाटा स्टील में नौकरी के नाम पर 52 लोगों से ठगी की गयी थी. इसके अलावा टाटा स्टील में नौकरी के नाम पर लोगों से ठगी के आरोप में पुलिस पूर्व में ज्योति सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर जेल भेजी चुकी है. मामला सितंबर 2019 का है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




