परसुडीह : पैदल जा रही महिला से पर्स छीना, शिकायत

परसुडीह : पैदल जा रही महिला से पर्स छीना, शिकायत
जमशेदपुर. परसुडीह थानांतर्गत एलबीएसएम कॉलेज रोड के पास टेंपो पर सवार बदमाशों ने युवती से पर्स और मोबाइल की छिनतई कर ली. इस संबंध में युवती विश्वासी सोय ने परसुडीह थाना में अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है. घटना मंगलवार की रात करीब नौ बजे की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विश्वासी सोय मंगलवार की रात परसुडीह बाजार से अपने घर किनुडीह जा रही थी. करनडीह कॉलेज हॉस्टल गेट के पास पहुंचते ही एक टेंपो चालक उनके पास आया और घर छोड़ देने की बात कही. जब विश्वासी ने टेंपो पर बैठने से इंकार किया तो टेम्पो से एक लड़का निकला और उसका पर्स छीन कर टेम्पो में बैठ कर फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




