सोनारी : आशीष गोप हत्याकांड में सात में चार आरोपियों की ओर से बहस पूरी

एडीजे-5 कोर्ट में मंगलवार को सोनारी आशीष गोप हत्याकांड में सात आरोपियों में से चार आरोपियों की ओर से बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने बहस पूरी हुई.
जमशेदपुर : एडीजे-5 कोर्ट में मंगलवार को सोनारी आशीष गोप हत्याकांड में सात आरोपियों में से चार आरोपियों की ओर से बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने बहस पूरी कर ली है. मालूम हो कि दस साल पूर्व 14 मई 2014 को सोनारी सरदार अखाड़ा कालीमंदिर के समीप आशीष गोप की गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में पुलिस ने आठ में से सात आरोपियों पकड़ा था. जबकि एक फरार है. आठ आरोपियों में दीपक कर्मकार, भीम लोहार, राजू कर्मकार, ढोंडो कर्मकार, शैलेंद्र मुंडा, गुड्डू गोराई, दारा कर्मकार तथा चंद्रो कर्मकार के खिलाफ नामजद मामला दर्ज हुआ था. इसमें मंगलवार को भीम लोहार, राजू कर्मकार, दारा कर्मकार, ढोंडो कर्मकार की ओर से बचाव पक्ष ने बहस पूरी कर ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










