घाटशिला: दुर्ष्कम व हत्या के आरोपी ने कहा मैं दोषी नहीं हूं, दुश्मन व पुलिस ने फंसाया
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Ghatsila: Accused of mischief and murder said he is not guilty, framed by enemy and police
विज्ञापन
जमशेदपुर.
पॉक्सोविशेष कोर्ट में गुरुवार को घाटशिला थाना में दर्ज नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के आरोपी शिव चरण सोरेन की 313 की गवाही हुई. आरोपी ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उनका नाम शिवचरण सोरेन है, लेकिन मुहल्ले में उनके दुश्मन व पुलिस ने मिलकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के केस में मोहन सोरेन उर्फ शिवचरण सोरेन बताकर अभियुक्त बना दिया. इतना हीं नहीं जनवरी 2021 को हुए घटना के बाद अबतक जेल में बंद है, जबकि नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या मोहन सोरेन ने की. मोहन सोरेन और शिव चरण सोरेन दो आदमी है, लेकिन पुलिस को यह बात कई बार बताने का प्रयास किया,लेकिन पुलिस ने एक ना सुनी. कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अजय राठौर मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










