कोलकाता पुलिस ने पुराने केस में प्रोडक्शन लगाया, जेल से नहीं निकल सका विक्की भालोटिया
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur court news
विज्ञापन
– एक दिन पूर्व झारखंड हाइकोर्ट से विक्की को जमानत मिली थी
– जीएसटी घोटाला में तीन माह से अधिक से घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद है विक्की
मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर
48.19 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में आरोपी जुगसलाई का लोहा कारोबारी अमित अग्रवाल उर्फ विक्की भालोटिया घाघीडीह सेंट्रल जेल से बाहर नहीं निकल सका. मंगलवार को झारखंड हाइकोर्ट से जमानत मिलने पर बुधवार को जमशेदपुर कोर्ट (वित्तीय अपराध के विशेष कोर्ट न्यायाधीश सौदामणि सिंह) में विक्की भालोटिया के जमानत के लिए एक-एक लाख रुपये के दो सिक्यूरिटी बॉन्ड भरा गया. इसके बाद कोर्ट से आरोपी का रिलीज ऑर्डर जेल भेजा गया था. इस बीच कोलकाता पुलिस ने अमित अग्रवाल उर्फ विक्की भालोटिया के पुराने केस में प्रोडक्शन लगाने घाघीडीह जेल पहुंची. इस पर जेल प्रशासन ने विक्की को जेल में रोक लिया. इसकी सूचना बचाव पक्ष की अधिवक्ता प्रकाश झा को दी. इधर अधिवक्ता प्रकाश झा ने बताया कि पुराने केस में आरोपी विक्की भालोटिया को कोलकाता हाइकोर्ट से स्टे मिल चुका है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










