जमशेदपुर समेत कोल्हान में नोटरी के 16 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति

Published at :30 Jun 2024 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर समेत कोल्हान में नोटरी के 16 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति

नोटरी पद पर नियुक्त के लिए आज से लेकर 30 जुलाई 2024 तक जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय या फिर न्यायाधीकरण पदाधिकारी के कार्यालय में इच्छुक वकील आवेदन कर सकेंगे.

विज्ञापन

नोटरी नियुक्ति में सीनियर वकील को मिलेगी प्राथमिकता,झारखंड सरकार विधि विभाग ने नियुक्ति को लेकर जारी किया नोटिफिकेशन

मुख्य बिंदु

-कोर्ट में जिला बार एसोसिएशन से पंजीकृत दस साल के वकील का प्रैक्टिस, महिलाओं के अलावा एसटी, एससी लिए सात साल की प्रैक्टिस की अहर्ता, लेकिन अधिक उम्र वाले को प्राथमिकता.

-नोटरी पद पर नियुक्त के लिए आज से लेकर 30 जुलाई 2024 तक जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय या फिर न्यायाधीकरण पदाधिकारी के कार्यालय में इच्छुक वकील आवेदन कर सकेंगे.

कहां कितने नोटरी होंगे

नियुक्त

जमशेदपुर कोर्ट में 09घाटशिला कोर्ट में 01

सरायकेला कोर्ट में 02

चाईबासा कोर्ट में 04मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर

जमशेदपुर कोर्ट समेत कोल्हान के जिला व अनुमंडल कोर्ट में कुल 16 नोटरी के पदों पर वकीलों की नियुक्ति जल्द की जायेगी. नोटरी के पद पर नियुक्ति के लिए जमशेदपुर कोर्ट में कुल 9 पदों की स्वीकृति मिली है, जबकि घाटशिला अनुमंडल कोर्ट में एक पद पर, सरायकेला खरसावां जिला कोर्ट में दो पद व चाईबासा जिला कोर्ट चार पदों पर नोटरी नियुक्त किये जायेंगे. झारखंड सरकार विधि विभाग के प्रधान सचिव नलिन कुमार ने वकील को बतौर नोटरी के रूप में नियुक्त करने के लिए कोर्ट में जिला बार एसोएशन से निबंधित दस साल के वकील का प्रैक्टिस की अर्हता निर्धारित की है, इसी तरह महिला वकील के अलावा एसटी, एससी श्रेणी के वकील के लिए सात साल की प्रैक्टिस की अर्हता लेकिन अधिक उम्र वाले को इस नियुक्ति की प्राथमिकता दिया जायेगा. नोटरी के पद पर नियुक्त होने के लिए इच्छुक वकील जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय में या फिर न्यायाधीकरण के पीठासीन पदाधिकारी के कार्यालय में आज से (पहली जुलाई से) से आगामी 30 जुलाई 2024 तक फॉर्म जमा कर सकेंगे.नोटरी के पद पर नियुक्त पद के लिए एक हजार रुपये शुल्क को ट्रेजरी चालान के साथ मैट्रिक का प्रमाण पत्र, विधि स्नातक का प्रमाण पत्र, विधि व्यवसाय का प्रमाण पत्र जमा करना पड़ेगा. निर्धारित योग्यता में अधिक उम्र वाले को प्रति वर्ष का एक अंक दिया जायेगा और अधिकतम अंक वाले आवेदक के नाम की अनुसंशा प्राथमिकता के आधार पर की जायेगी.अनुभव का वर्ष समान रहने पर माह एवं दिनों की संख्या में जिनका अनुभव ज्यादा होगा उन्हें नियुक्ति में प्राथमिकता दी जायेगी.साथ ही नोटरी के पद पर वकील के नियुक्ति में नोटरीज अधिनियम के प्रावधान, भारत सरकार व राज्य सरकार के द्वारा जारी निर्देश पूर्व के भांति लागू होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola