मानगो: सहारा सिटी नाबालिग के साथ दुष्कर्म कांड में आरोपी को मिली जमानत

Updated at : 03 Jun 2024 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
मानगो: सहारा सिटी नाबालिग के साथ दुष्कर्म कांड में आरोपी को मिली जमानत

पांच साल पूर्व18 जनवरी 2019 को मानगो थाना में नाबालिग की मां दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करायी थी.

विज्ञापन

मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर : पॉक्सो विशेष कोर्ट में सोमवार को मानगो सहारा सिटी नाबालिक दुष्कर्म केस में एक आरोपी सह टेल्को निवासी गुरप्रीत सिंह ने सरेंडर कर जमानत ली. कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता गौरव पाठक मौजूद थे. गौरतलब हो कि पांच साल पूर्व 18 जनवरी 2019 को मानगो थाना में नाबालिग की मां ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करायी थी. इसमें इंद्रपाल सिंह, शिव कुमार महतो, श्रीकांत महतो व अन्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा लगाकर प्राथमिकी दर्ज हुई थी. पीड़िता के बयान देने के बावजूद पुलिस ने अधिकारियों व रसूखवालों को आरोपी नहीं बनाया था. इस पर कोर्ट ने संज्ञान लिया था. इसके बाद दुष्कर्म केस में गुड्डू गुप्ता, तत्कालीन थाना प्रभारी इमदाद अंसारी, तत्कालीन डीएसपी अजय केरकेट्टा, अमित सिंह, मुन्ना धोबी, अजित मिस्त्री, उपेंद्र सिंह, शाहिद, अभिषेक मिश्रा, लंगड़ा मकसूद, मनोज सहाय, गुरप्रीत सिंह, शंभू द्विवेदी, करीम, तश्मीम अहमद, राजेश सिंह, तनुश्री नायक, सोनू नैयर, लड्डन उर्फ पाहुल, मैन्यर, कदमा के दिनेश अग्रवाल समेत 22 लोगों को आरोपी बनाया गया. फिलहाल कई आरोपियों को हाइकोर्ट से जमानत मिल गयी है, हाइकोर्ट से जमानत मिलने पर कई आरोपी अब तक जमशेदपुर कोर्ट में सरेंडर होकर नियमित जमानत ले चुके हैं.

बिरसानगर: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रशांत सिन्हा हत्याकांड में आरोपी की जमानत याचिका दायर

जमशेदपुर .

जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा के कोर्ट में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सह बिरसानगर निवासी प्रशांत कुमार सिन्हा की हत्याकांड में जेल में बंद आरोपी काजल सुमन की जमानत याचिका दायर की गयी है. आरोपी दो माह से जेल में बंद है.

मालूम हो कि गत माह दिव्यांग अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत सिन्हा की हजारीबाग में लव ट्रैंगल में हत्या हुई थी. आरोपी प्रेमिका काजल सुमन ने नये प्रेमी रौनक कुमार के साथ मिलकर पुराने प्रेमी प्रशांत सिन्हा की हत्या कर शव को हजारीबाग के छड़वा डैम में फेंक दिया था. पुलिस अनुसंधान में पकड़े जाने के बाद प्रेमिका के निशानदेही के बाद हजारीबाग पुलिस ने शव बरामद किया था.जेल में बंद आरोपी काजल सुमन न्यू एरिया थाना लोहसिंघना, हजारीबाग की रहने वाली हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola