Jamshedpur News : बाहरी चेचिस ड्राइवरों की लगातार हो रही मौत चिंतनीय : ज्ञानसागर

Updated at : 17 Feb 2025 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : बाहरी चेचिस ड्राइवरों की लगातार हो रही मौत चिंतनीय : ज्ञानसागर

Jamshedpur News : चेचिस पहुंचाने वाले ड्राइवरों की दुर्घटना में लगातार हो रही मौत पर कन्वाई संगठन के नेता ने चिंता जतायी है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

चेचिस पहुंचाने वाले ड्राइवरों की दुर्घटना में लगातार हो रही मौत पर कन्वाई संगठन के नेता ज्ञानसागर प्रसाद ने चिंता जतायी है. उन्होंने कहा कि हाल ही में चार ड्राइवरों की मौत हो गयी. सच्चाई को दबा दिया गया, क्योंकि सारी दुर्घटना शहर से बाहर हुई? इसपर सवाल इसलिए नहीं उठाया जा रहा है, क्योंकि सभी ड्राइवर बाहरी हैं. अगर इंश्योरेंस होता, तो आश्रितों को 40 से 50 लाख रुपये मुआवजा मिलता.

उन्होंने आरोप लगाया है कि उत्पादक गाड़ियों को पहुंचाने में लिस्टेड कन्वाई चालकों को छोड़ करीब 2000 इंचार्ज एवं बाहरी ड्राइवरों से काम ले रहे हैं. जिनका कोई अस्तित्व नहीं है. कन्वाई चालकों के नाम पर कोई यूनियन नहीं है ना ही कोई कार्यालय है. ज्ञानसागर प्रसाद ने कहा है कि करीब एक साल से चालकों की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन हो रहा है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola