Jamshedpur News : रांची से आ रही बस और ट्रक में टक्कर , 10 यात्री घायल
Updated at : 28 Feb 2025 1:16 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची मार्ग (एनएच 33) के कांदरबेड़ा चौक पर झारखंड द्रुतगामी वातानाकूलित बस और ट्रक में सीधी टक्कर हो गयी.
विज्ञापन
-चांडिल. एनएच-33 के कांदरबेड़ा चौक पर गुरुवार शाम हुई दुर्घटना
– घायलों को एमजीएम समेत अन्य अस्पतालों में भेजा गया
Jamshedpur News :
चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची मार्ग (एनएच 33) के कांदरबेड़ा चौक पर झारखंड द्रुतगामी वातानाकूलित बस और ट्रक में सीधी टक्कर हो गयी. इसमें बस में सवार 10 यात्री समेत ट्रक के खलासी घायल हो गये. घटना गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे की है. सूचना पाकर आसपास के लोग व चांडिल पुलिस पहुंची. घायलों को इलाज के लिए एमजीएम व जमशेदपुर के अन्य अस्पतालों में भेजा गया. घायलों में मानगो आजादनगर रोड नंबर-एक निवासी मो. अफरोज ,पी. गंगाधर, एक महिला, ट्रक का खलासी बोकारो निवासी सुमन बाउरी और चालक युधिष्ठिर रजवार समेत अन्य शामिल है. मो. अफरोज, पी गंगाधर और महिला को टीएमएच ले जाया गया. जबकि ट्रक के खलासी सुमन बाउरी और चालक युधिष्ठिर रजवार का एमजीएम अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया.कांदरबेड़ा चौक पर बस मोड़ते ही हुई दुर्घटना
जानकारी के अनुसार, बस रांची से जमशेदपुर आ रही थी. जबकि ट्रक डिमना चौक से रांची की ओर जा रही थी. इसी बीच कांदरबेड़ा मोड़ पर बस अचानक मुड़ गयी. जिससे ट्रक और बस में टक्कर हो गयी.कांदरबेड़ा चौक पर स्पीड ब्रेकर की मांग
ज्ञात हो कि कांदरबेड़ा चौक एनएच-33 फोर लेन पर स्थित है. रांची व विपरीत दिशा बहरागोड़ा से आने वाले छोटे-बड़े वाहन कांदरबेड़ा चौक होते हुए जमशेदपुर व औद्योगिक क्षेत्र आदित्यपुर-गम्हरिया जाते हैं. फोर लेन होने के कारण दोनों दिशाओं में वाहनों की गति काफी तेज रहती है. कांदरबेड़ा चौक पर जमशेदपुर जाने के लिए वाहन मोड़ते ही दुर्घटना होती है. वहीं, ग्रामीणों ने रोजाना हो रही दुर्घटना को देखते हुए कांदरबेड़ा चौक के दोनों ओर फोर लेन सड़क पर स्पीड ब्रेकर की मांग की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




