Jamshedpur News : जेएनएसी के 6 पार्किंग स्थलों के लिए 15 को खुली डाक से लगेगी बोली
Updated at : 09 Mar 2025 8:09 PM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : जेएनएसी एरिया के 6 पार्किंग स्थलों (बाइक व कार) की बंदोबस्ती के लिए 15 मार्च को बोली लगेगी. साकची के चार और बिष्टुपुर दो पार्किंग स्थलों की बंदोबस्ती के लिए जेएनएसी के उप नगर आयुक्त के आदेश से टेंडर निकाला गया है.
विज्ञापन
सबसे ज्यादा 89 लाख 50 हजार और सबसे कम बोली 18 लाख 10 हजार से होगी शुरू
Jamshedpur News :
जेएनएसी एरिया के 6 पार्किंग स्थलों (बाइक व कार) की बंदोबस्ती के लिए 15 मार्च को बोली लगेगी. साकची के चार और बिष्टुपुर दो पार्किंग स्थलों की बंदोबस्ती के लिए जेएनएसी के उप नगर आयुक्त के आदेश से टेंडर निकाला गया है. 10 मार्च से टेंडर फॉर्म मिलेगा. 15 मार्च की शाम चार बजे जेएनएसी कार्यालय में बंदोबस्ती खुली डाक से होगी. सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले ठेकेदार को एक साल के लिए पार्किंग की बंदोबस्ती मिलेगी. सभी पार्किंग स्थलों की बंदोबस्ती के लिए अलग-अलग टर्न ओवर राशि तय की गयी है. वहीं निविदा फॉर्म की कीमत साकची के ग्रुप संख्या-2 की पांच और बाकी ग्रुप की 10 हजार रुपये रखी गयी है. बंदोबस्ती में भाग लेने वाले आवेदक को पैन कार्ड, आधार कार्ड, जीएसटी निबंधन प्रमाण पत्र, उपायुक्त द्वारा निर्गत वैध अवधि का चरित्र प्रमाण पत्र, स्थानीय थाना का चरित्र प्रमाण पत्र देना होगा.बिष्टुपुर पार्किंग की बोली 89 लाख 50 हजार से होगी शुरू
बिष्टुपुर क्षेत्र के छह नंबर पार्किंग एरिया की बंदोबस्ती के लिए बोली 89 लाख 50 हजार से शुरू होगी, जो सबसे ज्यादा है. सबसे कम साकची क्षेत्र के ग्रुप संख्या 2 की बोली 18 लाख 10 हजार से शुरू होगी. वर्तमान में जमशेदपुर अक्षेस के स्तर से डिपार्टमेंटल स्तर पर वाहनों से पार्किंग की वसूली हो रही है.क्षेत्र – बोली शुरू करने की राशि
ग्रुप संख्या 1 साकची : 50 लाख 10 हजारग्रुप संख्या 2 साकची : 18 लाख 10 हजारग्रुप संख्या 3 साकची : 85 लाख 10 हजारग्रुप संख्या 5 साकची : 30 लाख 10 हजारग्रुप संख्या 6 बिष्टुपुर : 89 लाख 50 हजारग्रुप संख्या 7 बिष्टुपुर : 37 लाख 90 हजारजनवरी में हो चुकी है दो ग्रुप की बंदोबस्तीसाकची पार्किंग संख्या ग्रुप 4 और बिष्टुपुर के ग्रुप संख्या 8 की बंदोबस्ती इस साल जनवरी में हुई. साकची के ग्रुप संख्या 4 की बंदोबस्ती 16 लाख 50 हजार और बिष्टुपुर के ग्रुप संख्या 8 की 21 लाख में 27 जनवरी को हुई थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




