Jamshedpur News : जनसेवा में जुटे सक्रिय सदस्यों को किया गया सम्मानित
Updated at : 17 Feb 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : साकची जुबली पार्क में सामाजिक संस्था का मिलन सह सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया. मौके पर बतौर अतिथि पंसस सुनील गुप्ता व मकसूद आलम मौजूद थे.
विज्ञापन
समर्पण संस्था का मिलन सह सम्मान समारोह संपन्न
Jamshedpur News :
साकची जुबली पार्क में सामाजिक संस्था का मिलन सह सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया. मौके पर बतौर अतिथि पंसस सुनील गुप्ता व मकसूद आलम मौजूद थे. संस्था की ओर से अतिथियों को पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान जनसेवा में लगातार सक्रिय रहे सदस्यों को मोमेंटो, गुलाब फूल व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान वर्ष 2025 में किये जाने वाले विभिन्न कार्यों पर विचार-विमर्श करने के बाद कार्ययोजना तैयार किया गया. मिलन सह सम्मान समारोह में सदस्यों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया. इस अवसर पर अध्यक्ष विभूति जेना, विश्वजीत, मनीषा शर्मा, चंदन, सुरेश, सूरज, देवाशीष, सैनी शर्मा, रिया, मृत्युंजय दास आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




