JSCA A DIVISION CRICKET LEAGUE : टाटा स्टील को हराकर स्टूडेंट सीसी ने दर्ज की पहली जीत

JASMEDPUR SPORTS NEWS. जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में स्टूडेंट क्रिकेट क्लब की टीम ने टाटा स्टील को आठ विकेट से हराया.
जमशेदपुर. स्टूडेंट क्रिकेट क्लब की टीम ने टाटा स्टील को हराकर जेएससीए ए डिवीजन लीग के 2024-25 में पहली जीत हासिल की. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में सोमवार को खेले गये मैच में टाटा स्टील की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.4 ओवर में दस विकेट पर 156 रन बनाए. सौरभ तिवारी ने 38 रन व आदित्य राज ने 31 रनों की पारी खेली. स्टूडेंट की ओर से वेटरन खिलाड़ी दीपक कुमार ने चार व कृष्णा ओझा ने दो विकेट लिये. जवाब में स्टूडेंट क्रिकेट क्लब की टीम 33.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर मैच जीत लिया. यश राज ने 63 और सुप्रियो चक्रवर्ती ने 59 रनों की पारी खेली. विवेकानंद को दो विकेट मिला. स्टूडेंट के यश राज प्लेयर ऑफ द मैच बने.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




