Ist Jharkhand state boy’s handball championship :पहली सब जूनियर बालक राज्य हैंडबॉल चैंपियनशिप एक से

Updated:
विज्ञापन
Ist Jharkhand state boy’s handball championship :पहली सब जूनियर बालक राज्य हैंडबॉल चैंपियनशिप एक से

पहली सब जूनियर बालक राज्य हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जायेगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. ईस्ट सिंहभूम जिला हैंडबॉल एसोसिएशन की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक फरवरी से पहली सब जूनियर बालक राज्य हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन पर झारखंड की सब जूनियर टीम चुनी जायेगी. टूर्नामेंट में शिरकत करने वाले खिलाड़ी की जन्म तिथि 1-1-2010 का या फिर इसके बाद का होना चाहिए. प्रतियोगिता में दस से अधिक टीमों के हिस्सा लेने की उम्मीद है. टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल कमेटी भी बनाया गया. झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव खुर्शीद खान को टेक्निकल कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है. कमेटी में मो सरफराज व साहेब अली शामिल है. उक्त जानकारी सैयद अजहर हुसैन व अफनानुल हसन (07281877701) ने संयुक्त रूप से दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola