Jamshedpur News : अस्पताल में टोकन सिस्टम को सही से लागू कराने का निर्देश
Author :RAJESH SINGH
Published by :RAJESH SINGH
Updated at :20 Nov 2025 1:31 AM
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : एमजीएम अस्पताल के ओपीडी में इलाज कराने आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो, इसको ध्यान में रखते हुए अस्पताल में टोकन सिस्टम लागू किया गया है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
एमजीएम अस्पताल के ओपीडी में इलाज कराने आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो, इसको ध्यान में रखते हुए अस्पताल में टोकन सिस्टम लागू किया गया है. बुधवार को अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ जुझार मांझी ने जब इसकी जांच की, तो पाया कि कई ओपीडी में इसको सुचारू रूप से लागू नहीं किया गया है. जिसपर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए सभी विभाग के सिस्टर इंचार्ज को इसको सही तरीके से लागू कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि टोकन सिस्टम सही से लागू होगा, तो मरीजों को इलाज कराने में आसानी होगी. उन्होंने अस्पताल की सुरक्षा में लगे होमगार्ड जवानों को समय पर अस्पताल आने और बायोमेट्रिक से अभी को अपनी हाजिरी बनाने का निर्देश दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










