Kolhan university inter college taikwando championship : को-ऑपरेटिव कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते छह पदक

Updated at : 10 Mar 2026 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
Kolhan university inter college taikwando championship : को-ऑपरेटिव कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते छह पदक

जमशेदपुर. जेएलएन कॉलेज, चक्रधरपुर में मंगलवार को कोल्हान यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जेएलएन कॉलेज, चक्रधरपुर में मंगलवार को कोल्हान यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज की टीम उपविजेता बनी. को-ऑपरेटिव कॉलेज के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल छह पदक अपने नाम किये. इसमें चार स्वर्ण व दो कांस्य पदक शामिल है. स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में लिमा वर्मा (46 किलोग्राम), अमन कुमार (58 किलोग्राम), काजल कुमारी (63 किलोग्राम), विष्णु कुमार साहू (74) का नाम शामिल है. वहीं, नितीश कुमार (54 किलोग्राम), राजीव गोप (68 किलोग्राम) ने कांस्य पदक हासिल किया. को-ऑपरेटिव कॉलेज के कोच महेंद्र मुर्मू व मैनेजर डॉ पास्कल बेक थे. इस प्रतियोगिता में मेजबान जेएलएन कॉलेज, चक्रधरपुर की टीम विजेता बनी.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola