टाटा मोटर्स, कमिंस, हिताची के कर्मियों का वीडीए 63 प्वाइंट बढ़ा

Author Ashok jha
Updated:
विज्ञापन
टाटा मोटर्स, कमिंस, हिताची के कर्मियों का वीडीए 63 प्वाइंट बढ़ा

टाटा मोटर्स, कमिंस और टाटा हिताची के कर्मचारियों का परिवर्तनशील महंगाई भत्ता (वीडीए ) 63 प्वाइंट बढ़ा है.

विज्ञापन

टाटा कमिंस के कर्मचारियों के वेतन में प्रतिमाह 157 रुपये की वृद्धि होगी

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

टाटा मोटर्स, कमिंस और टाटा हिताची के कर्मचारियों का परिवर्तनशील महंगाई भत्ता (वीडीए) 63 प्वाइंट बढ़ा है. नवंबर 2025 से जनवरी 2026 तिमाही में कर्मचारियों का डीए 63 प्वाइंट बढ़ा है. नवंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का औसत 9751 रहा, जो पिछले क्वार्टर के 9688 अंकों की तुलना में 63 अंक अधिक है. इस वृद्धि के तहत टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के वेतन में प्रतिमाह 126 रुपये की वृद्धि होगी. टाटा मोटर्स में प्रति प्वाइंट दो रुपये वीडीए का प्रावधान है, जबकि टाटा कमिंस के कर्मचारियों के वेतन में प्रतिमाह 157 रुपये की वृद्धि होगी. टाटा कमिंस कर्मचारियों का वीडीए प्रति प्वाइंट 2.50 रुपये निर्धारित हैं. वहीं टाटा हिताची के कर्मचारियों के वेतन में प्रति प्वाइंट तीन रुपये की दर से वीडीए 189 रुपये मिलेगा. यह वृद्धि एक मार्च, 2026 से प्रभावी हो गयी है. महंगाई भत्ते का हर तीन माह में होता है. अगला रिव्यू अब जून 2026 में होगा, जो फरवरी, मार्च और अप्रैल 2026 के आंकड़ों पर आधारित होगा.

विज्ञापन
अशोक झा

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक झा प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पलासी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola