यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रांची-हावड़ा के बाद झारखंड के इस शहर से भी चलेगी वंदे भारत ट्रेन

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

रेल मंत्रालय ने चक्रधरपुर मंडल से इसको लेकर प्रस्ताव मांगा है. वंदे भारत ट्रेन को रांची के बाद टाटानगर से शुरू किया जायेगा. पहले चरण में टाटानगर से हावड़ा या भुवनेश्वर के बीच यह ट्रेन चलेगी.

विज्ञापन

झारखंड को इस साल वंदे भारत ट्रेन की बड़ी सौगात मिलने वाली है. जिसका परिचालन रांची से हावड़ा के बीच होगा. इस दौरान ट्रेन का ठहराव आसनसोल, धनबाद, बोकारो समेत कई जगहों पर होगा. लेकिन, इन सबके बीच यात्रियों को एक और बड़ी खुशखबरी मिली है. दरअसल वंदे भारत ट्रेन के टाटानगर से होकर चलने की संभावना बढ़ गयी है.

सूत्रों के अनुसार रेल मंत्रालय ने चक्रधरपुर मंडल से इसको लेकर प्रस्ताव मांगा है. वंदे भारत ट्रेन को रांची के बाद टाटानगर से शुरू किया जायेगा. पहले चरण में टाटानगर से हावड़ा या भुवनेश्वर के बीच यह ट्रेन चलेगी. डीआरएम एजे राठौर ने कहा कि वंदे भारत परिचालन का काम सीधे बोर्ड ही देख रहा है और बोर्ड को ही इसमें किसी तरह का जवाब देने की इजाजत है. इस पर हम कुछ नहीं कह सकते हैं.

करीब पांच घंटे में पूरी होगी यात्रा

मालूम हो कि इस साल से वंदे भारत ट्रेन का परिचालन रांची से हावड़ा के बीच तय किया गया है. जो अपनी निर्धारित दूरी महज 4 घंटे 55 मिनट में पूरी कर लेगी. आपको बता दें कि यात्रियों की हर सीट के नीचे चार्जिंग प्वाइंट रहेगा. इसके अलावा वाईफाई सिस्टम, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, वेक्यूम शौचालय, सीट के नीचे रेड लाइन और ट्रेन में उतरने-चढ़ने के लिए दिव्यांग यात्रियों के लिए व्हील चेयर की सुविधाएं मिलेंगी.

15 स्टेशनों का होगा कायाकल्प

नये साल में चक्रधरपुर मंडल के 15 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होगा. इसकी जानकारी डीआरएम एजे राठौर ने दी. श्री राठौर ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन के तहत कायाकल्प किया जायेगा. इसके तहत सुविधाओं को बढ़ाने और लंबी अवधि में स्टेशन परिसर में रूफ प्लाजा और सिटी सेंटर बनाने के लिए रेलवे स्टेशनों के लिए मास्टर प्लान की तैयारी की है.

उच्चस्तरीय प्लेटफॉर्म बनाये जायेंगे. इन प्लेटफार्मों पर जल निकासी सुविधाओं में सुधार किया जाएगा. जिसमें नालियों को सौंदर्यपूर्ण रूप से डिजाइन किए गए चोरी-प्रतिरोधी कवर के साथ कवर करना शामिल . इसके अलावा मुफ्त वाई-फाई की सुविधा प्रदान की जाएगी.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola