Jamshedpur news. प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना के लाभुकों की संख्या बढ़ायें सभी विभाग : अनिकेत सचान

Published by : PRADIP CHANDRA KESHAV Updated At : 11 Mar 2025 9:24 PM

विज्ञापन

उपायुक्त के निर्देश पर एडीसी की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक, प्रत्येक घर तक बिजली पहुंचाने की योजना पर चर्चा

विज्ञापन

Jamshedpur news.

समाहरणालय सभागार जमशेदपुर में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में केंद्र तथा राज्य प्रायोजित योजना के तहत गांव, टोला, मोहल्ला में विद्युतीकरण के माध्यम से प्रत्येक घर तक बिजली पहुंचाने के संदर्भ में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, विभिन्न कार्यकारी एजेंसियों तथा संवेदकों के साथ समन्वय समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गयी. बैठक में पारंपरिक तथा नवीनीकृत ऊर्जा के माध्यम से बिजली पहुंचाने पर चर्चा की गयी. सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना के लाभुकों की संख्या बढ़ाने का निर्देश देते हुए योजना के संदर्भ में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने तथा लाभुकों को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि प्रक्रिया को सरल बनाने तथा पहले चरण में जमशेदपुर के निगम क्षेत्रों व शहरी क्षेत्रों पर फोकस करें.

समीक्षा के क्रम में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र में 90 आवेदनों के विरुद्ध 16, मानगो नगर निगम क्षेत्र में 91 आवेदनों के विरुद्ध 24, जुस्को क्षेत्र में 180 आवेदनों के विरुद्ध 16 तथा घाटशिला क्षेत्र में 13 आवेदनों के विरुद्ध एक लाभुक के घर में सौर ऊर्जा प्लांट का अधिष्ठापन किया गया है. योजना क्रियान्वयन में तेजी लाने का निदेश देते हुए प्राप्त आवेदनों का भौतिक सत्यापन कराकर जल्द से जल्द अधिष्ठापन का कार्य पूरा करने को कहा गया.

एडीएम अनिकेत सचान ने सभी विद्युत प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंताओं को बिजली के जर्जर खंभे तथा तार आदि को बदलने के कार्य में तेजी लाने तथा वन व अन्य संबंधित विभाग से समन्वय कर ससमय अनापति प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए योजना पूर्ण करने का निर्देश दिया. इसके अलावा कृषि फीडर को अलग करने के साथ साथ विद्युत परिवहन एवं वितरण में हो रहे नुकसान को कम करने के लिए भी अभियान चलाने को कहा. राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना के तहत स्थायी बिजली पोल तथा तार से वंचित विद्युत उपभोक्ताओं के घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए जिला में चयनित 191 टोला में जल्द से जल्द नया पोल तथा तार लगाने का काम शुरू करने निर्देश संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को दिया गया. इसके अलावा उपरोक्त 191 टोला के अतिरिक्त अन्य कोई भी टोला विद्युत विहीन न हो, इसके लिए फिर से सर्वेक्षण कराकर प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने को कहा गया. बैठक में डीडीसी के अलावा अग्रणी बैंक प्रबंधक संतोष कुमार, जमशेदपुर, मानगो तथा घाटशिला के कार्यपालक अभियंता विद्युत, एसडीओ विद्युत तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के इंपैनल एजेंसी के प्रतिनिधिगण व अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADIP CHANDRA KESHAV

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola