Jamshedpur news. संविधान बचाओ रैली में पूर्वी सिंहभूम से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur news. संविधान बचाओ रैली में पूर्वी सिंहभूम से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल

गाड़ियों की रैली निकाली, जिमसें सैकड़ों लोग शामिल हुए

विज्ञापन

Jamshedpur news.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रांची में आयोजित संविधान बचाओ रैली में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सैकड़ों कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में अपने नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, महामंत्री केसी वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी सहित झारखंड के वरिष्ठ नेताओं को सुनने पहुंचे. इस दौरान गाड़ियों की रैली निकाली गयी थी, जिमसें सैकड़ों लोग शामिल हुए. अलग-अलग ग्रुप में ही सही, लेकिन सभी लोग रांची की रैली में शामिल हुए. रैली में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव सामंता कुमार, कमलेश कुमार पाण्डेय, बृजमोहन गुप्ता, देबू चटर्जी, जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, शशि कुमार सिन्हा, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, अंसार खान, शफी अहमद खान, रजनीश सिंह, रामलाल प्रसाद पासवान, वरिष्ठ नेतागण में काल्टू चक्रवर्ती, बबुआ झा, ईश्वर कुमार सिंह, अतुल गुप्ता, आशीष ठाकुर आदि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Pradip Chandra Keshav

लेखक के बारे में

By Pradip Chandra Keshav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola