Jamshedpur News : एमजीएम अस्पताल में बनेगा ह्यूमन मिल्क बैंक, दूध दान के लिए ये शर्तें जरूरी

Updated at : 26 Aug 2025 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : नवजात शिशुओं के लिए मां का दूध सबसे उत्तम आहार माना जाता है, लेकिन कई बार प्रसव के बाद विभिन्न कारणों से कुछ शिशु मां के दूध से वंचित रह जाते हैं.

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश

Jamshedpur News :

नवजात शिशुओं के लिए मां का दूध सबसे उत्तम आहार माना जाता है, लेकिन कई बार प्रसव के बाद विभिन्न कारणों से कुछ शिशु मां के दूध से वंचित रह जाते हैं. ऐसे बच्चों के लिए अब एमजीएम अस्पताल में मानव दूध बैंक (ह्यूमन मिल्क बैंक) स्थापित किया जायेगा. स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसको लेकर आदेश जारी किया गया है.सोमवार को अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरके मंधान ने गायनिक और शिशुरोग विभाग के एचओडी के साथ बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की. डॉ. मंधान ने बताया कि यह बैंक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और राज्य योजना के सहयोग से बनाया जायेगा. खर्च का दो तिहाई हिस्सा केंद्र सरकार और एक चौथाई राज्य सरकार वहन करेगी. साथ ही इस विषय पर लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया जायेगा.

ह्यूमन मिल्क बैंक नवजातों के लिए वरदान

चिकित्सकों के अनुसार ह्यूमन मिल्क बैंक खासकर उन नवजातों के लिए वरदान होगा जिनकी माताएं किसी शारीरिक अक्षमता, गंभीर बीमारी या दूध की कमी के कारण स्तनपान नहीं करा पातीं. इस बैंक में माताएं अपनी इच्छा से दूध दान कर सकेंगी, लेकिन इसके लिए जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी. दूध दान करने वाली महिला स्वस्थ होनी चाहिए, वर्तमान में स्तनपान करा रही हो, हेपेटाइटिस का कोई सबूत न हो और एचआईवी निगेटिव हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola