सर! मेरी पत्नी फंसी हुई है, उसे लाने के लिए वाहन का पास चाहिये
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Mar 2020 6:32 AM
जिला मुख्यालय में रोजाना ऐसे लोग आ रहे हैं, जो दूसरे स्थान पर फंसे हुए रिश्तेदार या शहर में फंसे हुए मजदूर-आइसक्रीम विक्रेता को लाने या पहुंचाने के लिए पास निर्गत करने का अनुरोध कर रहे हैं. अपर उपायुक्त सौरभ कुमार सिन्हा द्वारा आवेदनों को अग्रसारित किया जा रहा है अौर जिला परिवहन पदाधिकारी के कार्यालय से पास निर्गत किया जा रहा है. जिला परिवहन कार्यालय से 23 मार्च से अब तक लगभग 2500 वाहनों का पास निर्गत किया गया है.
जमशेदपुर : जिला मुख्यालय में रोजाना ऐसे लोग आ रहे हैं, जो दूसरे स्थान पर फंसे हुए रिश्तेदार या शहर में फंसे हुए मजदूर-आइसक्रीम विक्रेता को लाने या पहुंचाने के लिए पास निर्गत करने का अनुरोध कर रहे हैं. अपर उपायुक्त सौरभ कुमार सिन्हा द्वारा आवेदनों को अग्रसारित किया जा रहा है अौर जिला परिवहन पदाधिकारी के कार्यालय से पास निर्गत किया जा रहा है. जिला परिवहन कार्यालय से 23 मार्च से अब तक लगभग 2500 वाहनों का पास निर्गत किया गया है.
इसमें शहर की विभिन्न कंपनियां, मेडिकल स्टाफ समेत अन्य जरूरी कार्य में लगे लोगों को पास दिया जा रहा है. गुरुवार को जिला मुख्यालय में एक व्यक्ति पहुंचे, जिन्होंने बताया कि चिरकुंडा में साले का देहांत होने पर पत्नी वहां गयी थी अौर लॉकडाउन होने के बाद से फंसी हुई है, जिसे लाना है. इसके लिए वाहन पास निर्गत करने का अनुरोध किया गया. इसी तरह काशीडीह में 21 आइसक्रीम विक्रेता फंसे हुए हैं, जिन्हें बिहार के चौपारण जाना है. सीतारामडेरा के 24 निर्माण मजदूर फंसे हुए हैं, जिन्हें पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद जाना है.
साथ ही शहर से गुम हुए बच्चे पतरातु में मिले हैं, जिन्हें लाने के के लिए परिजनों को वहां जाना है. इसके अतिरिक्त कोलकाता, उत्तर प्रदेश समेत अन्य स्थानों पर परिजनों के फंसे रहने की जानकारी देकर पास निर्गत करने का अनुरोध किया जा रहा है. परिवहन पदाधिकारी के कार्यालय से लाने-ले जाने के लिए वाहन का पास निर्गत किया जा रहा है. साथ ही पदाधिकारियों द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि निर्गत किया जा रहा वाहन पास झारखंड में मान्य है अौर बिहार, बंगाल समेत अन्य दूसरे राज्यों में वहां की प्रशासन मानेगी या नहीं इसकी जिम्मेदारी नहीं ली जा सकती, इसलिए अगर दूसरे राज्य जा रहे हैं, तो अपनी जिम्मेदारी पर जायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










