ए डिवीजन में हांसदा स्टार की शानदार जीत

जमशेदपुर. हांसदा स्टार की टीम ने टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में विजन एपेक्स को 4-0 से हराया.
जमशेदपुर. हांसदा स्टार की टीम ने टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में विजन एपेक्स को 4-0 से हराया. हांसदा स्टार के लैसन टुडू ने दो, आशीष हेंब्रम व साइकितन मुर्मू ने एक-एक गोल किया. वहीं, सिदो-कान्हू मेमोरियल क्लब और स्माइल क्लब के बीच आर्मरी मैदान में खेला गया ए डिवीजन लीग का एक अन्य मैच 1-1 गोल के साथ ड्रॉ रहा. स्माइल क्लब के पूरन सिंह ने 29वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को पहली बढ़त दिलायी. 68वें मिनट में प्रकाश मांझी ने बेहतरीन गोल करते हुए सिदो-कान्हू को मैच में बराबरी दिला दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










