महिला समितियों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए जमशेदपुर में हस्तकला एवं रंगोली प्रदर्शनी

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर में हस्तकला एवं रंगोली प्रदर्शनी लगायी गयी. महाराष्ट्र भगिनी समाज ने इसका आयोजन किया. इस हस्तकला और रंगोली प्रदर्शनी में शहर की विभिन्न संस्थाओं ने भाग लिया.

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर में हस्तकला एवं रंगोली प्रदर्शनी लगायी गयी. महाराष्ट्र भगिनी समाज ने इसका आयोजन किया. इस हस्तकला और रंगोली प्रदर्शनी में शहर की विभिन्न संस्थाओं ने भाग लिया.

प्रदर्शनी का उदघाटन समाज की वरिष्ठ सदस्य भामिनी जोशी, साधना जोशी, वैशाली खरे और समाज की ट्रस्टी रोहिणी साठये ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया. स्वागत भाषण समाज की अध्यक्षा सुनीता ढब्बू ने किया. उसी दिन एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया.

निर्णायक की भूमिका अदिति कारखेडकर, रुपाली खले और मोना पारनेरकर ने निभायी. इस प्रदर्शनी व प्रतियोगिता में डीबीएमएस, आंध्र महिला समिति, कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज, गुजराती सनातन सहेली, उत्कल एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ी महिला समिति और जमशेदपुर महिला समिति की बहनों ने भाग लिया.

संचालन हर्षा गोडबोले ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सीमा जोशी ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में रागिणी जोशी, मृदुला पाटणकर, दीप्ति गोवंडे, अश्विनी जोशी, अलका जोशी, वनिता पागे, शिल्पा साने का सक्रिय योगदान रहा.

जमशेदपुर महिला समिति 95 साल से काम कर रही है. उसने एक महिला समिति को प्लेटफॉर्म दिया, जो जरूरतमंद महिलाओं को रास्ता दिखाती है. उनकी संस्था की महिलाएं फिनाइल, अगरबत्ती और अन्य चीजें बनाती हैं, जिससे महिलाओं को रोजगार मिलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




