Jamshedpur news. गुरु घंटाल नाटक ने भ्रष्ट स्वशासन व्यवस्था के प्रमुखों की पोल खोली

Updated at : 15 Feb 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. गुरु घंटाल नाटक ने भ्रष्ट स्वशासन व्यवस्था के प्रमुखों की पोल खोली

ठेकेदार, नेता व माझी बाबा के गठजोड़ पर जोरदार प्रहार

विज्ञापन

Jamshedpur news.

राजनगर प्रखंड के मातकोमबेड़ा-डिबाडीह में शनिवार को द्वितीय वीर शहीद डिबा किशुन महोत्सव के पांचवें दिन ओडिशा के कलाकारों बुढ़ीगाडी नृत्य किया. मैदिज आर्टिस्ट के कलाकारों ने गुरु घंटाल नाटक का मंचन किया. नाटक के माध्यम से कलाकारों ने भ्रष्टाचार में लिप्त स्वशासन व्यवस्था के प्रमुखों की पोल खोल की.

वहीं ठेकेदार, नेता व माझी बाबा के गठजोड़ पर जोरदार प्रहार किया. शहीद निर्मल महतो विद्या मंदिर महेशकुदर के छात्रों ने छऊ नृत्य कर लोगों को खूब रोमांचित किया. इस महोत्सव को सफल बनाने में शहीद डिबा-किशुन महोत्सव माझी आयो रश्मी मार्डी, जाेग माझी आयो बाहामाई मार्डी, कपरा सोरेन, रामो मुर्मू, मुनीराम हांसदा, पलटन मार्डी, जितराई हांसदा, धनु हांसदा, बुढ़ान सोरेन व अन्य योगदान दे रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola