गम्हरिया : बिजली पोल पर चढ़ा बिजली मिस्त्री को लगा करंट, मौत

Updated at : 01 Jul 2024 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
गम्हरिया : बिजली पोल पर चढ़ा बिजली मिस्त्री को लगा करंट, मौत

गम्हरिया : करंट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत, मुआवजा की मांग को लेकर भिड़े परिजन

विज्ञापन

परिजन कर रहे 25 लाख रुपये मुआवजा राशि की मांग, विभाग 11 लाख देने को तैयार

मुआवजा की मांग को लेकर भिड़े परिजनफोटो- ऋषि

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

आरआइटी थाना अंतर्गत मीरूडीह में काम के दौरान करंट की चपेट में आकर बिजली मिस्त्री सोनू राम महतो (45) की मौत हो गयी. शव को टीएमएच के शीतगृह में रख दिया गया है. मृतक सरायकेला थाना अंतर्गत आसनबनी के नारायणपुर पंचायत का रहने वाला था. वह बिजली विभाग के आउटसोर्स कंपनी इपीएसजी कंपनी का कर्मचारी था. विभाग के साथ करीब 25 वर्षों से काम कर रहा था. सुबह करीब 9.40 बजे की घटना है. मृतक के भतीजे हीरा लाल महतो ने बताया कि सोमवार की सुबह वह मीरुडीह में काम करने के लिए गये. इस दौरान उसने लाइन बंद करवाया. खंभा पर चढ़ कर काम करने के दौरान अचानक से करंट का झटका लगने के कारण वह खंभे से गिर गया. उसके बाद मौके पर मौजूद गांव के लोगों ने उसे फौरन इलाज के लिए टीएमएच लेकर आये. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. वहीं जब इसकी जानकारी बिजली विभाग को मिली तो विभाग के जेई और अन्य पदाधिकारी मौके पर आये और मामले की जानकारी ली. इस दौरान परिवार के लोगों ने विभाग के पदाधिकारी के साथ लाइन कैसे शुरू होने की बात को लेकर हंगामा कर दिया. सूचना मिलने पर विभाग और आउटसोर्स एजेंसी आइपीएसजी के भी कई लोग टीएमएच आये.

वहीं बिजली विभाग आदित्यपुर-1 के एसडीओ प्रियंकर पांडेय ने बताया कि आउटसोर्स एजेंसी आइपीएसजी का कर्मचारी सोनू विभाग को बिना बताये ही लाइन में काम करने चला गया था. उसने ऑपरेटर को फोन कर लाइन काटने की बात की और एलटी लाइन में काम करने की जगह एचटी में काम करने लगा. घटना कैसे हुई, यह जांच का विषय है. इस मामले की विभाग जांच करेगी.

———————

मुआवजा को लेकर तीन बार हुई वार्ता, नहीं हुआ समझौता

मुआवजा की मांग को लेकर बिजली विभाग और परिजनों के बीच तीन बार वार्ता हुई. लेकिन हर बार वार्ता विफल हो गयी. परिजनों का कहना है कि मृतक के परिजन को 25 लाख रुपये मुआवजा, आश्रित को नौकरी और पेंशन दिया जाये.वहीं बिजली विभाग के पदाधिकारियों ने कहा कि करीब 11 लाख रुपये मुआवजा राशि एवं आश्रित को 15 हजार रुपये प्रति माह पेंशन के रूप में आश्रित के 25 वर्ष उम्र तक देगी. लेकिन मुआवजा को लेकर दोनों पक्ष में कोई समझौता नहीं हो पाया. इसके बाद दोनों पक्ष टीएमएच से चली गयी. मृतक के परिजनों ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद घटना स्थल पर ही समझौता करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola