Futsal league Arka jain university: अरका जैन ने जीता फुटसल लीग का खिताब

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

अरका जैन विश्वविद्यालय में आयोजित फुटसल लीग गुरुवार को संपन्न हो गया. लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान अरका जैन की टीम चैंपियन बनी.

विज्ञापन

जमशेदपुर. अरका जैन विश्वविद्यालय में आयोजित फुटसल लीग गुरुवार को संपन्न हो गया. लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान अरका जैन की टीम चैंपियन बनी. वहीं, भारत सेवा संघ, सोनारी उपविजेता रहा. संयुक्त तृतीय स्थान पर डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल और वीबीसीबी स्कूल की टीम रही. इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने भाग लिया, जिसमें 10 स्कूल और 2 कॉलेज की टीम शामिल थी. समापन समारोह के मुख्य अतिथि जमशेदपुर एफसी के टेक्निकल डायरेक्टर और हेड ऑफ यूथ एंड ग्रासरूट डेवलपमेंट, कुंदन चंद्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. मौके पर अरका जैन विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अमित श्रीवास्तव, संयुक्त रजिस्ट्रार जसबीर धंजल, स्टूडेंट डीन अंगद तिवारी, और स्पोर्ट्स चेयरपर्सन डॉ रूपा सरकार मौजूद थी. इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना का विकास करना तथा फुटसल जैसे खेल को बढ़ावा देना था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola