मानगो शंकोसाई में नि:शुल्क क्रिकेट समर कैंप आठ से

मानगो शंसकोसाई रोड नंबर पांच स्थित राजीव नायर क्रिकेट एकेडमी में आठ मई से नि:शुल्क क्रिकेट समर कैंप का आयोजन किया जायेगा.
जमशेदपुर. मानगो शंसकोसाई रोड नंबर पांच स्थित राजीव नायर क्रिकेट एकेडमी में आठ मई से नि:शुल्क क्रिकेट समर कैंप का आयोजन किया जायेगा. उक्त जानकारी सोमवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में एकेडमी के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद ने दी. मौके पर असित, अमित, आनंतो, परमजीत, पूनम कुमारी, राजेश, सत्यप्रकाश, अवाम अनन्या व अन्य लोग मौजूद थे. इस समर कैंप में बच्चों को पूर्व रणजी क्रिकेटर क्रिकेट की तकनीक के बारे में बतायेंगे. साथ ही बच्चों के लिए फिटनेस, योगा, मेडिटेशन व अन्य स्पोर्टिंग एक्टिविटी का भी आयोजन होगा. समर का सफल संचालन का जिम्मा ए प्रजापति (9204748125) को सौंपा गया है. बच्चोंं की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. कैंप में बालक व बालिका दोनों हिस्सा ले सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




