फुटबॉल : आरएकेएमएस और डीएवी बिष्टुपुर की टीम चैंपियन

JOGGA FOOTBALL : आर्मरी मैदान में आयोजित जोगा इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन जूनियर व सीनियर बालिका वर्ग के फाइनल मैच खेले गये.
जमशेदपुर. आर्मरी मैदान में आयोजित जोगा इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन जूनियर व सीनियर बालिका वर्ग के फाइनल मैच खेले गये. जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल में आरकेएमएस की टीम ने केपीएस गम्हरिया को हराकर खिताब जीता. वही, सीनियर बालिका वर्ग के खिताबी मुकाबले में डीएवी बिष्टुपुर की टीम ने एसडीएसएम को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. इसके अलावा जूनियर बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में जेएसके, डीएवी बिष्टुपुर, काशीडीह हाई स्कूल और डीबीएमएस की टीम ने जीत हासिल करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. गुरुवार से सीनियर बालक वर्ग के मुकाबले भी खेले जायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




