अंबेडकर क्लब और अर्बन सर्विसेज की टीमें जीतीं
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jul 2024 8:33 PM
जमशेदपुर. आर्मरी मैदान में खेले गये जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में अंबेडकर फुटबॉल क्लब की टीम ने सिदो-कान्हू मेमोरियल क्लब को 2-0 से मात दी
जमशेदपुर. आर्मरी मैदान में खेले गये जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में अंबेडकर फुटबॉल क्लब की टीम ने सिदो-कान्हू मेमोरियल क्लब को 2-0 से मात दी. अंबेडकर एकादश की जीत के हीरो अमन हांसदा रहे. उन्होंने मैच के 39वें व 61वें मिनट में दो गोल किये. वहीं, गोपाल मैदान में खेले गये ए डिवीजन लीग के एक अन्य मैच में अर्बन सर्विसेज की टीम ने विजन एपेक्स फुटबॉल क्लब को 2-1 से हराया. अर्बन सर्विसेज की ओर से दुर्गा हेंब्रम (30वें) और राजेश टुडू (35वें) ने एक-एक गोल किया. विजन एपेक्स के राहुल गोप (19वें) ने गोल दागा. शाम को गोपाल मैदान में खेले गये सुपर डिवीजन लीग के एक मैच में स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर की टीम ने सिंहभूम सॉकर फैंस क्लब को 2-0 से हराया. स्पोर्टिंग क्लब के आकाश हेंब्रम और सोमाइ मार्डी ने एक-एक गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिलायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










