Jamshedpur news. जमशेदपुर के हाजियों की उड़ान 24 मई से, 26 को 147 लोग होंगे रवाना

Published by : PRADIP CHANDRA KESHAV Updated At : 16 Apr 2025 6:05 PM

विज्ञापन

शहर से हज यात्रा पर जानेवाले आजमीन-ए-हज की संख्या 200 से भी कम

विज्ञापन

Jamshedpur news.

जमशेदपुर के आजमीन-ए-हज की उड़ान 24 मई से शुरू होगी. हालांकि जो यात्री 24 को उड़ान भरेंगे, वे कोलकाता की बजाय दिल्ली व मुंबई हवाई अड्डा से रवाना होंगे. दिल्ली व मुंबई से उड़ान भरनेवाले यात्रियों ने प्राइवेट टूर ऑपरेटर के माध्यम से वीसा का आवेदन मक्का-मदीना के लिए किया है. कोल्हान के आजमीन-ए-हज की उड़ान 26 व 27 मई को होगी. पूर्वी सिंहभूम के 26 मई को दो अलग-अलग फ्लाइट में 147 (आठ व 139) उड़ान भरेंगे, जबकि 27 को पश्चिम सिंहभूम के 19 और सरायकेला-खरसावां के 20 आजमीन-ए-हज उड़ान भरेंगे. 2025 में पहली बार जमशेदपुर से हज यात्रा पर जानेवाले आजमीन-ए-हज की संख्या 200 से भी कम रिकॉर्ड की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADIP CHANDRA KESHAV

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola