जमशेदपुर : 24 घंटे में दूसरी बार हुई फायरिंग, बीयर का पैसा नहीं देने पर उलीडीह में चली गोली

जमशेदपुर में शुक्रवार की रात को भी फायरिंग हो गई. बीयर के पैसे नहीं देने पर उलीडीह में बदमाश ने दो राउंड गोली चला दी. 24 घंटे के भीतर दूसरी बार हुई फायरिंग से सनसनी फैल गई है.
Table of Contents
पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर में 24 घंटे के भीतर दूसरी बार फायरिंग हुई है. मानगो शंकोसाई रामनगर रोड नंबर एक में शुक्रवार की रात बाइक पर सवार बदमाशों ने बीयर पीने के लिए रुपये नहीं देने पर राशन दुकानदार बैजनाथ कुमार पर दो राउंड फायरिंग की. जिस वक्त दुकान पर फायरिंग हुई, दुकान में कई लोग सामने खड़े थे. हालांकि, गोली किसी को नहीं लगी.
उलीडीह में फायरिंग से मची अफरा-तफरी
उलीडीह में हुई फायरिंग से अफरा-तफरी मच गयी. फायरिंग करने के बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गये. वारदात के बाद बस्तीवासी जुट गए. सूचना मिलने पर उलीडीह थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा जब्त किया.
मानगो शांति नगर में रहता है गोली चलाने वाला युवक विवेक कुमार
दुकानदार बैजनाथ कुमार के पिता राजेंद्र साव ने बताया कि गोली चलाने वाला युवक विवेक कुमार जमशेदपुर के मानगो शांति नगर में रहता है. उसके साथ इंद्रजीत गिरि व एक युवक था. दुकान बेटा बैजनाथ कुमार चला रहा था. बदमाशों ने बीयर पीने के लिए रुपए मांगे. बेटे ने रुपए देने से इंकार किया, तो उसने दो राउंड फायरिंग कर दी.
दुकान पर कर दी दो राउंड फायरिंग
उस दौरान सामान लेने के लिए कुछ लोग दुकान पर खड़े थे. उन लोगों ने दो राउंड फायरिंग की. राजेंद्र साव के अनुसार, फायरिंग करने वाला विवेक तिवारी एक माह पूर्व भी रंगदारी मांगने के लिए दुकान पर आया था. हमने रुपए देने से इंकार कर दिया.
गुड्डू पांडेय के गिरोह से जुड़ा है विवेक तिवारी
जानकारी के अनुसार, विवेक तिवारी शुक्रवार को जेल गये परमजीत सिंह गिरोह के गुड्डू पांडेय के गिरोह से जुड़ा है. गुरुवार को गुड्डू पांडेय के घर पर हुई फायरिंग की घटना के बात विवेक तिवारी उसके घर पहुंचा था. विवेक तिवारी पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है. पुलिस विवेक तिवारी की तलाश में जुटी है.
पुलिस ने शुक्रवार को 6 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पुलिस के अनुसार, विवेक तिवारी व उसके साथी की तलाश में छापेमारी की जा रही है. मालूम हो कि गुरुवार को उलीडीह थाना अंतर्गत संजय पथ में स्कूटी और बाइक पर सवार सिंटू सिंह व उसके साथियों ने गुड्डू पांडेय के घर पर 15 राउंड फायरिंग की. जवाब में गुड्डू पांडेय ने भी फायरिंग की. पुलिस ने दोनों गिरोह के 6 युवकों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया.
Also Read : मानगो फायरिंग में छह गिरफ्तार, तीन हथियार समेत 7 गोली और 15 खोखा जब्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




