मानगो: तीन दुकान में लगी आग, रुपये समेत मछली भी जले
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Dec 2024 9:36 PM
मानगो में तीन मछली दुकान में लगी आग
जमशेदपुर. मानगो थाना अंतर्गत वर्कस कॉलेज रोड स्थित मछली बाजार में बुधवार देर रात तीन दुकानों में आग लग गयी. गुरुवार की सुबह लोगों की नजर दुकान से निकलने वाले धुआं पर पड़ी, तो इसकी जानकारी दुकानदार सोनू कैवर्तो को दी. जानकारी मिलने पर सोनू कैवर्तो परिवार के साथ पहुंचे. आग लगने से दुकान में रखी मछली, नकद रुपये, बैटरी व इनवर्टर व कागजात जल गये. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जाता है. सोनू कैवर्तो का पोता आस्तिक कैवर्तो ने बताया कि बुधवार की रात दुकान बंद कर घर चले गये थे. गुरुवार की सुबह लोगों ने फोन कर आग की जानकारी दी. जबतक हमलोग पहुंचे सबकुछ जल चुका था. दुकान में करीब 10 हजार रुपये की मछली थी. तीनों दुकान उनकी है. मछली के अलावा कुछ नकद रुपये के अलावा बैटरी -इनवर्टर समेत बिजली के उपकरण जल गये. करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










