बिष्टुपुर बाजार में लगी आग, 10 से 12 दुकानें जली

Updated:
विज्ञापन
बिष्टुपुर बाजार में लगी आग, 10 से 12 दुकानें जली

बिष्टुपुर बाजार में आग लगने के कारण 10 से 12 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गई

विज्ञापन

जमशेदपुर : बिष्टुपुर बाजार में आग लगने के कारण 10 से 12 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गई. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. आग के लगने से व्यवसायियों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. घटना मंगलवार की दोपहर करीब 12:00 बजे की है, घटना की सूचना मिलने के साथ ही टाटा स्टील और झारखंड अग्निशमन विभाग के 10 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया. वहीं लॉक डाउन के दौरान किसी तरह का अनुपालन ना हो इसके मद्देनजर बिष्टुपुर थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मी और दुकानदारों की मदद की.

हालांकि पुलिस का कहना है कि आग लगने का सही कारण अब तक पता नहीं चला है. फिर भी अनुमान लगाया जाता है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है. वहीं दुकानदार अपनी दुकानों को खाली करने में भी जुटे हुए हैं.

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola