मानगो : दो पक्षों में मारपीट, काउंटर केस दर्ज, तीन गये जेल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मानगो गौड़ बस्ती में हुए मारपीट मामले में मानगो थाना में दोनों पक्षों ने काउंटर केस किया.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
मानगो गौड़ बस्ती में हुए मारपीट मामले में मानगो थाना में दोनों पक्षों ने काउंटर केस किया. एक पक्ष से सीतारामडेरा निवासी पूनम देवी ने गौड़ बस्ती निवासी जेठ उज्जवल कुमार, पति राजन कुमार, ननद खुशबू कुमारी और सास अनिता देवी के खिलाफ जबरन घर में खींचकर मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं दूसरे पक्ष से मानगो गौड़ बस्ती निवासी उज्जवल कुमार ने पूनम देवी और उसके भाई सचिन वर्मा के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने एक पक्ष से उज्जवल कुमार और राजन प्रसाद को, जबकि दूसरे पक्ष से सचिन वर्मा को गिरफ्तार किया. मानगो थाना में पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष में पारिवारिक विवाद में मारपीट की घटना घटी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










