Jamshedpur News : पारिवारिक विवादों को पहले संबंधित गुरुद्वारा कमेटी के पास भेजेंगे : सिटी एसपी

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त सिटी एसपी ललित मीणा से मुलाकात कर उन्हें शहर के गुरुद्वारों और सामाजिक संस्थाओं की जानकारी दी.

विज्ञापन

सिख समुदाय के आग्रह पर सिटी एसपी ने दिया आश्वासन

सिख समुदाय ने शॉल एवं बुके भेंट कर सिटी एसपी को किया सम्मानित

Jamshedpur News :

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त सिटी एसपी ललित मीणा से मुलाकात कर उन्हें शहर के गुरुद्वारों और सामाजिक संस्थाओं की जानकारी दी. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अनुरोध किया कि सिख परिवारों से जुड़े पारिवारिक विवादों को पहले संबंधित गुरुद्वारा कमेटी के पास सुलझाने का अवसर दिया जाये.

सिटी एसपी ललित मीणा ने सिख समुदाय द्वारा देश व समाजहित में किये जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की और सकारात्मक पहल का समर्थन किया. उन्होंने आश्वासन दिया कि सिख परिवारों से जुड़े मामले पुलिस प्रशासन के पास आने पर पहले संबंधित गुरुद्वारा कमेटी के माध्यम से समाधान का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने कहा कि इससे सामाजिक स्तर पर विवाद सुलझेंगे और प्रशासनिक बोझ भी कम होगा.

मुलाकात के दौरान सिख समाज की ओर से सिटी एसपी को शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया. प्रतिनिधिमंडल में सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह राजू, अमरजीत सिंह, हरविंदर सिंह मंटू, अजीत गंभीर समेत अन्य सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola