सरकारी दुकान का कर्मचारी घर में बनाता था नकली शराब

आबकारी विभाग ने जब्त किया शराब, कर्मचारी गिरफ्तार
:: 11 पेटी और छह पानी की बोतल में भरी शराब जब्त, गया जेल (फोटो है)
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
सोनारी आदर्शनगर फेज वन निवासी अनिरुद्ध सिंह के घर पर शुक्रवार को आबकारी विभाग व सोनारी थाना की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली शराब जब्त किया. पुलिस ने अनिरुद्ध सिंह को गिरफ्तार किया है. घर से 11 पेटी अलग- अलग कंपनी की अंग्रेजी शराब जब्त किया. इसके अलावा छह पानी के बोतल में भी अलग से शराब जब्त की गयी. छापेमारी टीम का नेतृत्व कर रहे आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर प्रेम प्रकाश उरांव ने बताया कि अनिरुद्ध सिंह हावड़ा ब्रिज के पास सरकारी शराब दुकान में काम करता है. दुकान से शराब गायब कर वह घर ले जाता था. फिर घर में नकली शराब तैयार कर बेचता था. अनिरुद्ध सिंह को जेल दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










