Jamshedpur news. सोनारी आदर्श सहकारी गृह निर्माण स्वावलंबी समिति का चुनाव छह जुलाई को

Updated at : 02 May 2025 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

जिला प्रशासन की देखरेख में होगा चुनाव, 2731 मतदाता करेंगे मतदान, नामांकन 16-17 जून को

विज्ञापन

Jamshedpur news.

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में आदर्श सहकारी गृह निर्माण स्वावलंबी समिति लिमिटेड सोनारी की गर्वनिंग बॉडी का चुनाव जिला प्रशासन की देख-रेख में छह जुलाई को होगा. समिति के 2731 सदस्य छह जुलाई को मतदान करेंगे. मतदान के बाद मतों की गणना कर विजेताओं की घोषणा कर दी जायेगी. उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा उक्त निर्वाचन कार्य को समयबद्ध रूप से निष्पादित करने के लिए समय सारिणी निर्धारित करने के साथ-साथ निर्वाचन कार्य के सफल संपादन के लिए कोषांगों का गठन किया गया है. उपायुक्त के निर्देशानुसार उक्त निर्वाचन में भाग लेने वाले मतदाताओं से संबंधित मतदाता सूची का प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया गया है. मतदाता सूची संबंधी विस्तृत विवरणी जिले की वेबसाइट पर उपलब्ध है. इसके अलावा मतदाता सूची उपायुक्त कार्यालय के सूचना पट्ट, आदर्श सहकारी गृह निर्माण स्वावलंबी समिति लिमिटोड के सोनारी कार्यालय स्थित सूचना पट्ट एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी का कार्यालय के सूचना पट्ट में देखी जा सकती है.

निर्वाचन संबंधी समय सारिणी

आदर्श सहकारी गृह निर्माण स्वावलंबी समिति लिमिटेड सोनारी द्वारा उपलब्ध कराई गयी मतदाता सूची का प्रकाशन दो से नौ मई तक होगा. 10 मई को 11 बजे से शाम पांच बजे तक मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति दाखिल की जा सकेगी. 13 मई को 11 बजे से शाम चार बजे तक मतदाता सूची पर दावा-आपति का निष्पादन किया जायेगा. 14 मई की शाम तीन बजे अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा. 16 व 17 जून को 11 बजे से एक बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त किये जायेंगे. उसी दिन नामांकन पत्र दाखिल भी किये जायेंगे. नामांकन पत्रों की जांच 18 जून को 11 बजे से तीन बजे तक दाखिल करेंगे. नामांकन सूची का अंतिम प्रकाशन 19 जून की शाम चार बजे किया जायेगा. नामांकन पत्र पर 20 जून को 11 बजे से तीन बजे तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है. चुनाव पदाधिकारी 21 जून को 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्र पर आपत्ति की सुनवाई एवं निष्पादन करेंगे. इसके बाद 22 जून को 11 बजे विधिमान्य नामांकन सूची का प्रकाशन किया जायेगा. नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 जून (11-3 बजे) तक तय की गयी है. अंतिम नामांकन सूची का प्रकाशन 24 जून को को किया जायेगा. चुनाव चिह्न का आवंटन भी उसी दिन दिन में तीन बजे कर दिया जायेगा. मतदान छह जुलाई को सुबह 10 बजे से दिन में तीन बजे तक होगा, मतदान के बाद मतों की गिनती की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADIP CHANDRA KESHAV

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

PRADIP CHANDRA KESHAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola